{"_id":"5aecc3c44f1c1b3b0b8b8154","slug":"152546605113-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति को हानि पहुंचा रही फिल्म : रेड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति को हानि पहुंचा रही फिल्म : रेड्डी
Updated Sat, 05 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
स्पीक मैके संस्था की ओर से आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को भारत के लोक नृत्य और वाद्य यंत्रों की जानकारी दी गई। प्रख्यात नृत्यांगना लक्ष्मी रेड्डी ने कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्रों को नृत्य की विभिन्न मुद्राओं की जानकारी दी। विभिन्न भाव भंगिमाओं से नवरसों का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मी रेड्डी ने बताया कि फिल्म हमारी संस्कृति को हानि पहुंचा रहे हैं। फिल्म में दिखाए जाने वाले नृत्यों को देख युवाओं का पारंपरिक नृत्यों की ओर से रूझान धीरे-धीरे कम हो रहा है। ज्यादातर लोगों को लोक नृत्य और वाद्य यंत्रों के नाम तक नहीं पता। थियेटर आर्ट लुप्त हो रही है। कहा भारत की संस्कृति इतिहास का अंग न बन जाए। इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी, एनसीसी अधिकारी मेजर एसके विश्नोई, तृतीय अधिकारी विभा, संजीव कलूरा, हिमांशु वर्मा, ओमवीर सिंह, अनिल गुप्ता, प्रीति जैन, रमेश गर्ग, अनीता नेगी, कुलदीप जोशी आदि मौजूद रहे।