{"_id":"5aea26634f1c1bc03d8b6452","slug":"152529469019-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने डाला फिल्म की शूटिंग में खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने डाला फिल्म की शूटिंग में खलल
Updated Thu, 03 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
आंधी के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से मसूरी में चल रही फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू का सेट क्षतिग्रस्त हो गया। जिस वजह से शूटिंग को बीच में रोकना पड़ा। इसकी पुष्टि फिल्म डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट की फोटो पोस्ट कर की है। मसूरी में हुई बारिश और ओलावृष्टि की फोटो अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री तारा सुतारिया और अनन्या पांडेय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
धर्मा प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग के लिए लालटिब्बा स्थित सिस्टर बाजार में सेट बनाया गया है। बुधवार शाम को धूलभरी आंधी के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि की वजह से सेट क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई। हालांकि इससे पहले बुधवार दोपहर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने शाम के समय भट्टा गांव में एक गाने पर डांस की प्रेक्टिस की। बारिश के बाद फिल्म कलाकारों और टीम के अन्य सदस्यों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। मौसम सर्द होने की वजह से उन्हें गर्म कपड़े पहनने पड़े।