फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौराणिक नौठा कौथिग मेले के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित हुई

पौराणिक नौठा कौथिग मेले के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित हुई

Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पौराणिक नौठा कौथिग मेले के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित हुई
आदिबदरी। बुधवार को 12 से 14 मई तक होने वाले पौराणिक नोठा कौथिग पर्यटन विकास मेले की तैयारी बैठक हुई, जिसमें मेले की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आदिबदरी में होने वाले मेले के पहले दिन 12 मई को आदिबदरीनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की जाएगी। 13 को महिला मगंल दल, छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 14 को आदिबदरी नाथ मंदिर प्रांगण में पौराणिक नौठा कौथिग नृत्य व पुरस्कार वितरण का आयोजन होगा। मेले के सफल संचालन के लिए बिंदी लाल को सांस्कृतिक समिति, नरेंद्र चाकर को अनुष्ठानिक समिति और नंदा सिंह नेगी को नौठा नृत्य सहयोग समिति का संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष विनोद नेगी, महासचिव गैणा सिंह, कोषाध्यक्ष नरेश बरमोला, हेमेंद्र कुंवर, विजय चमोला, पुलिस चौकी प्रभारी मनदीप सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष विजय सिंह कुंवर, जगदंबा खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed