{"_id":"5ae5fd5d4f1c1b65098b6f1b","slug":"152502204516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर व रैनबो पब्लिक स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर व रैनबो पब्लिक स्कूल ने जीते अपने-अपने मैच
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्व. आयुष नेगी स्मृति अंडर-15 स्कूली फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन एसजीआरआर व रैनबो पब्लिक स्कूलों ने अपने-अपने मैच जीते। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2 मई को खेला जाएगा।
रविवार को स्थानीय जीआईएंडटीआई मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दिन का पहला मैच एसजीआरआर व देवभूमि पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की टीम 4-0 से विजयी रही। टीम से आयुष ने 3 व स्वप्निल ने 1 गोल किया। दिन का दूसरा मैच रैनबो पब्लिक स्कूल व विद्यामंदिर श्रीकोट के बीच खेला गया, जिसमें रैनबो पब्लिक स्कूल की टीम 3-0 से विजयी रही। रैनबो पब्लिक स्कूल ने हाफ टाइम से पहले ही 1 गोल से बढ़त बना ली थी। प्रतियोगिता संयोजक प्रदीप मल्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में 7 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 2 मई को होगा। निर्णायक की भूमिका में मनीष कोठियाल, ललित बिष्ट और अजय जैन रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ राकेश आहूजा ने किया। इस दौरान नरेश नौटियाल, अनूप घिल्डियाल, धनेश उनियाल, नवल किशोर जोशी आदि मौजूद थे।