{"_id":"5ae35b4d4f1c1b9d098b6c2e","slug":"152484948613-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन मंत्री कल वाण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन मंत्री कल वाण में
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 28 अप्रैल से चमोली दौरे पर हैं। मंत्री के निजी सचिव सतेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि महाराज रविवार को लाटू मंदिर वाण में पूजा में शामिल होंगे। रविवार को लाटू मंदिर के कपाट खुल रहे हैं। इससे पूर्व महाराज पर्यटक आवास गृह गौचर पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह कर्णप्रयाग, नारायणबगड़ और थराली में जनसंपर्क करेंगे। अपराह्न तीन बजे खेता मानमती में जनसंपर्क करने के बाद देवाल पहुंचेंगे। 29 अप्रैल को प्रात: 10:00 बजे लोहाजंग में कार्यकर्ताओं से वार्ता के बाद लाटू देवता मंदिर पहुंचेंगे।