फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक माह से अलसी गांव में पानी का संकट

एक माह से अलसी गांव में पानी का संकट

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एक माह से अलसी गांव में पानी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से कालसी के अलसी गांव में पानी का संकट बना हुआ है। नलों में बूंद-बूंद पानी आ रहा है। ऐसे में लोग एक किमी दूर स्थित पनियार खड्ड से पानी ढोना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं करा रहा है।
वर्ष 1977 में जल संस्थान ने इनारी खड्ड से गांव के लिए छह किमी लंबी पेयजल लाइन का निर्माण किया। जिसके बाद लाइन की मरम्मत
के नाम ढेला तक खर्च नहीं किया गया। जिसके चलते जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जलस्रोत में भी पानी का स्तर घटने लगा है। ऐसे में लो प्रेशर के चलते अब पेयजल लाइन में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। गांव में 29 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीण परम सिंह बिष्ट, आलम सिंह, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह बिष्ट, ग्यारू आदि कहना हैं कि कई बार विभाग से गांव के नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। बीते साल स्वीकृत सौर ऊर्जा लिफ्टिंग पंपिंग योजना के निर्माण का मामला भी ठंडे बस्ते में है। कहा यदि शीघ्र पानी की समस्या दूर नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के एसडीओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि वास्तव में पानी की दिक्कतें आ रही हैं तो जेई को मौके पर भेज लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed