{"_id":"5adcbf224f1c1b85028b5f05","slug":"15244162917-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान से छिटके पत्थर से बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान से छिटके पत्थर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हेलमेट होने के बावजूद बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
रविवार सुबह करीब आठ बजे उमेश (18) पुत्र दलीप रावत, सुनीति, घाट, चमोली और उसका साथी संजय (24) पुत्र गजेंद्र सिंह, लासी, चमोली निवासी निजमूला की ओर जा रहे थे। बाइक उमेश चला रहा था कि गाड़ी गांव के समीप अचानक चट्टान से पत्थर छिटककर उमेश के सिर पर जा लगा। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और उमेश की मौके पर मौत हो गई। संजय बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी स्थिति सामान्य है। हेलमेट होने के बावजूद उमेश ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर हेलमेट पहनता तो उसकी जान बच जाती।