{"_id":"5adcbf1e4f1c1b6e098b5d3a","slug":"152441628820-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्रोतों पर वाटर डिस्चार्ज घटा, तीन दिन में एक बार मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्रोतों पर वाटर डिस्चार्ज घटा, तीन दिन में एक बार मिल रहा पानी
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। नगर में एक माह से पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि नगर में तीन दिन में उपभोक्ताओं को महज एक समय ही पानी मिल पा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्रोतों पर पानी घटने से पेयजल समस्या हो रही है।
नगर पंचायत वार्ड संख्या चार के सभासद पुष्कर सिंह, मोहन प्रसाद, गोपी काला, मोहन टम्टा आदि का कहना है कि जलसंस्थान सड़क से जुड़े मकानों को टैंकर से पानी उपलब्ध करा रहा है, लेकिन सड़क से दूर मोहल्लों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। नगर के सैनिक कालोनी के सबसे बुरे हाल हैं। यहां लोगों को पानी तीसरे और चौथे दिन मिल रहा है। यही नहीं नगर के मुख्य बाजार, कोलियाणा, सलियाणा सहित अन्य वार्डों में भी यही स्थिति बनी है। इधर जलसंस्थान के अवर अभियंता नीरज सिंह का कहना है कि नगर में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन आगरचट्टी के स्रोत पर पानी घटने से समस्या बनी हुई है। वहीं सलियाणा बैंड पर लगे समर सीवैल में भी पानी दो इंच से एक इंच पर पहुंच गया है, जिससे टैंकर भरने में अधिक समय लग रहा है। पेयजल लाइनों पर पानी कम होने से तीसरे दिन ही आपूर्ति हो पा रही है।