फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एलईडी लाइटों से जगमगाएगी शहर की सड़कें

एलईडी लाइटों से जगमगाएगी शहर की सड़कें

Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एलईडी लाइटों से जगमगाएगी शहर की सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर की तमाम सड़कें और गली-मोहल्ले अब एलईडी लाइटों से चमकती नजर आएगी। नगर निगम ने सोडियम लाइटों को हटाकर उनकी जगह एलईडी लाइटें लगाने की योजना बनाई है। शासन के दिशा-निर्देश पर निगम ने इस दिशा में कवायद शुरू कर दी है। नगर के लिए करीब 2700 एलईडी लाइटों की खरीद कर ली गई है, जिनमें से 150 लाइटों को विभिन्न स्थानों पर लगा दिया गया है।
अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के मुताबिक बिजली खपत और निगम के व्यय को कम करने के लिए शासन ने हाल ही में शहर में एलईडी लाइटें लगाने का निर्देश दिए थे, जिसके तहत करीब 2700 लाइटों की खरीद की गई है। इनमें से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड, चंद्रभागा, श्मशान घाट, मनीराम रोड आदि क्षेत्रों में लगभग 150 लाइटों को लगा दिया गया है। इसके साथ ही करीब 3500 पुरानी सोडियम लाइटों को हटाने का काम भी जारी है।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि सोडियम लाइटों से बिजली की खपत अत्यधिक होती है। अधिक बिजली बिल की वजह से निगम पर वित्तीय भार भी पड़ता है। एलइडी लाइटों से विद्युत की खपत कम होती है, उन्होंने इन लाइटों को कई लिहाज से बेहतर बताया। ईओ के अनुसार शहर के तमाम वार्डों में लाइटों को लगाया जाना है। फिलहाल प्राथमिकता में चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड को रखा गया है। बताया कि शहर के सभी इलाकों में जल्द ही लाइटों को लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 लाख से होगी सड़कों की
ऋषिकेश। नगर निगम प्रशासन शहर में करीब 10 लाख रुपये के बजट से विभिन्न संपर्क मार्गों की मरम्मत करने में जुट गया है। इसमें यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाली सड़क भी शामिल है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि निगम की सभी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसमें चारधाम यात्रा से जुड़े मार्गों को प्राथमिकता पर रखा गया है। इसके साथ ही बस ट्रांजिट कंपाउंड की बिल्डिंग का रंग-रोगन का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में है।

एसडीएम ने किया निगम का निरीक्षण
ऋषिकेश। एसडीएम हर गिरि ने शनिवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर निगम की तैयारियों का फीडबैक लिया। स्टोर रूम का निरीक्षण करते हुए शहर के लिए लाई गई एलईडी लाइटों को शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने नगर में तैनात निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या और साफ-सफाई की स्थिति का हाल भी जाना। मौके पर ईओ महेंद्र कुमार यादव, कर अधीक्षक निशात अंसारी और सफाई निरीक्षक सचिन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed