{"_id":"5adb6e954f1c1b360b8b5c90","slug":"152433013419-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों तक थराली विधानसभा में रहेंगे सीएम के विशेष कार्याधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों तक थराली विधानसभा में रहेंगे सीएम के विशेष कार्याधिकारी
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त भट्ट पांच दिनों तक थराली विधानसभा में रहेंगे। वह कार्यकर्ताओं की बैठक कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। थराली विधानसभा में होने वाले उपचुनावों के मध्येनजर भट्ट का यह दौरा अहम माना जा रहा है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी ने बताया कि उर्बादत्त भट्ट 25 अप्रैल को नारायणबगड़ और थराली में कार्यकर्ताओं की बैठकें करेंगे। 26 अप्रैल को देवाल और लोहाजंग में तथा 27 और 28 अप्रैल को ग्वालदम और घाट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वह 26 को देवाल ब्लाक सभागार में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। 29 अप्रैल को भट्ट थराली विधानसभा के नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। थराली विधानसभा के विधायक मगन लाल शाह की मौत के बाद यहां उपचुनाव होने हैं। इसके लिए कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं भाजपा से दिवंगत शाह की पत्नी मुन्नी देवी शाह, युवा नेता बलबीर घुनियाल और नरेंद्र भारती दावेदार हैं। ऐसे में सीएम के विशेष कार्याधिकारी उर्बादत्त का यह दौरान उपचुनावों की दृष्टि से भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है।