{"_id":"5ada21de4f1c1b86098b5a1a","slug":"15242449608compat-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला छात्रावासों के आउटिंग समय में बदलाव-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला छात्रावासों के आउटिंग समय में बदलाव-compat
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के महिला छात्रावासों में आउटिंग का समय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक कर दिया गया है। विवि प्रशासन के इस निर्णय से महिला छात्रावासों में रह रही छात्राएं पुस्तकालय के बढे़ हुए समय का फायदा उठा पाएंगी।
आइसा छात्र संगठन के पुस्तकालय भरो आंदोलन के बाद गढ़वाल विवि प्रशासन ने पुस्तकालय का समय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित किया है। अभी तक यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था। पुस्तकालय के समय में बदलाव का फायदा छात्रावासों में रह रही छात्राओं को नहीं मिल पा रहा था, क्योंकि महिला छात्रावासों की आउटिंग का समय भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नियत था। छात्रावासों के आउटिंग समय में बदलाव किए जाने की मांग आइसा छात्र संगठन ने विवि प्रशासन से की थी। आइसा नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे ने बताया कि उनकी मांग पर विवि प्रशासन ने महिला छात्रावासों की आउटिंग के समय में परिवर्तन किया है। अब छात्राएं सुबह 8 बजे से शाम के 8 बजे तक आउटिंग कर सकती हैं। ब्यूरो