{"_id":"5ada200a4f1c1b042e8b482d","slug":"15242444923coordination-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में खेलेंगी झिंझौणी की ममता और सरस्वती-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में खेलेंगी झिंझौणी की ममता और सरस्वती-COORDINATION
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़ (चमोली)। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के दूरस्थ गांव झिंझौंणी की दो बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी हाकी की चमक बिखेरेंगी। गांव की ममता नेगी और सरस्वती भंडारी का चयन राष्ट्रीय स्तर की महिला हाकी टीम में हुआ है। दोनों युवतियां जून माह में सिंगापुर में होने वाले एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
झिंझौंणी गांव की ममता नेगी और सरस्वती भंडारी की प्राथमिक शिक्षा झिंझौंणी गांव में ही हुई। इसके बाद ममता के पिता फते सिंह और सरस्वती के पिता सुरेंद्र सिंह दोनों देहरादून आ गए। दोनों लोग जल संस्थान में नौकरी करते हैं। ममता और सरस्वती की हाकी में रुचि होने पर उनके पिता ने उन्हें खेल का प्रशिक्षण दिलवाया। हाकी में सेंटर फारवर्ड की खिलाड़ी ममता नेगी और गोलकीपर सरस्वती भंडारी ने बताया कि अभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करना ही उनका लक्ष्य है। दोनों खिलाड़ी हाकी में अब तक नौ बार और फ्लोरबॉल में सात बार राज्य स्तर पर उत्तराखंड की ओर से खेल चुकी हैं। इधर झिंझौंणी विकास समिति के सचिव डा. चैतन्य भंडारी का कहना है कि ममता और सरस्वती ने गांव के साथ ही क्षेत्र और राज्य का मान बढ़ाया है।