{"_id":"5ada1eee4f1c1b9b098b5893","slug":"152424420813compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में पहाड़ी से गिर कर बाबा की मौत-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में पहाड़ी से गिर कर बाबा की मौत-compat
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। पातालगंगा स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी बाबा माधवानंद की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जोशीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान बनवारी लाल ने जोशीमठ पुलिस को बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा पुल के समीप नदी में एक शव होने की सूचना दी। थाना पुलिस की टीम एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची, जहां टीम के जवानों ने करीब चार घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को 50 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान पातालगंगा में हनुमान गणेश मंदिर में रहने वाले बाबा माधवानंद पुत्र गिरेंद्र चंद्र बंदोपाध्याय (80) के रूप में की है। जोशीमठ के कोतवाल जसपाल नेगी ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो