{"_id":"5ada1e2d4f1c1b5c098b5945","slug":"152424401420-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की योजनाओं को पालिका और नगर पंचायतें लगा रही पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की योजनाओं को पालिका और नगर पंचायतें लगा रही पलीता
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर पालिका जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गौचर और नगर पंचायत नंदप्रयाग में कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। यहां सड़कों के किनारे कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
जिले में गोपेश्वर (चमोली), जोशीमठ, नंदप्रयाग, गौचर, कर्णप्रयाग और गैरसैंण निकाय क्षेत्र हैं। यहां सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधीन है, लेकिन पालिका और पंचायतों की ओर से कूड़ा निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में नगर पालिका गोपेश्वर का कूड़ा गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर बालखिला नदी के शीर्ष भाग पर निस्तारित किया जा रहा है। जोशीमठ में नगर के प्रवेश द्वार जोगीधारा के समीप बदरीनाथ हाईवे किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर में भी यही स्थिति है। संदीप तिवारी, नरेंद्र कठैत और संजय कुमार का कहना है कि नगर से निकलने वाले कूड़े का अनियंत्रित तरीके से निस्तारण किया जा रहा है, जिससे जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ है। वहीं जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि नगर पालिका और पंचायतों को कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं भी स्वच्छता को लेकर कोई अनदेखी मिली तो संबंधित पालिका व नगर पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।