{"_id":"5ada1e234f1c1b56098b5836","slug":"152424400515-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनोली गांव में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनोली गांव में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनता दरवार
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। बैनोली गांव में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने सिंचाई नहर, समाज कल्याण, बिजली, पेयजल, मनरेगा आदि की 25 शिकायतें दर्ज कीं। डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनता दरबार में क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र राणा, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने कहा कि बैनोली गांव में अधिकतर कृषि भूमि सिंचित है, लेकिन नहर क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों की उपजाऊ भूमि बंजर होने के कगार पर है। कहा कि सिंचाई विभाग हर वर्ष नहर की मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान अनुसूचित जाति बस्ती में सुरक्षा दीवार बनाने, फर्जी कंपनियों की ओर से आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों से पैसों की अवैध वसूली रोकने, पेयजल, बिजली, पेंशन का भुगतान करने की मांग भी उठी। डीएम ने सिंचाई विभाग की ओर से किए गए कार्यों की जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम रोहित मीणा, तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल, नायब तहसीलदार ओमवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी, प्रभारी खंड विकास अधिकारी चंडी प्रसाद सारस्वत, ग्राम पंचायत अधिकारी जगदीश लाल, सुदर्शन सिंह नेगी, रणजीत सिंह नेगी, हरीश चंद्र शर्मा और मोहन प्रसाद आदि मौजूद थे।