फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केंद्र सरकार और आरएसएस पर बिफरे धस्माना

केंद्र सरकार और आरएसएस पर बिफरे धस्माना

Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार और आरएसएस पर बिफरे धस्माना
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। कहा कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव देश में धार्मिक और जातीय उन्माद फैलाकर जीतना चाहती है। चार साल में केंद्र सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है, लिहाजा अब धर्म और जाति के आधार पर लोगों का बांटा जा रहा है, ताकि चुनाव में लोग बेरोजगारी, नोटबंदी, महंगाई और जीएसटी आदि मुद्दों पर सवाल नहीं करें।
शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में धस्माना केंद्र की एनडीए सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर बरसे। कहा कि संघ और उसके घटक दल भाजपा, बजरंग दल, एबीवीपी, विश्व हिंदू परिषद आदि देश में धार्मिक और जातीय उन्माद फैलाने प्रयास कर रहे हैं। इसकी वजह चार साल में मोदी सरकार के शासनकाल में सिर्फ जुमलेबाजी का होना है। सरकार नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई, अराजकता, एफडीआई, बेरोजगारी आदि मसलों पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। पीएम मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व जनता से किए वायदों को भी पूरा नहीं किया है। ऐसे में भाजपा देश में धार्मिक और जातीय आधार पर लोगों को बांटकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है, जिसे लोग अब समझ चुके हैं।
विज्ञापन

धस्माना ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम के साथ गैंगरेप की घटना का जिक्र किया। कहा कि आरोपियों के समर्थन में भाजपा के मंत्रियों और नेताओं का खड़ा होना शर्मनाक है और जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुगालता इस बार दूर कर देगी। धस्माना ने राज्य सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि राज्य की भाजपा सरकार नगर निकाय चुनाव से डर रही है। सरकार ने जनता के बीच उनके खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश भांप लिया है। आरोप है कि त्रिवेंद्र सरकार खनन और शराब पर टिकी है। बताया कि कांग्रेस ने निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है। 17 अप्रैल को देहरादून और 19 को कुमाऊं मंडल में कांग्रेस के पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने पर पैनल में आए नामों पर विचार कर उन्हें फाइनल किया जाएगा। मौके पर नंदकिशोर जाटव, मुकेश जाटव, दिनेश चंद्र मास्टर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed