फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्स लौटाकर पुलिसकर्मी ने दिखाई इमानदारी

पर्स लौटाकर पुलिसकर्मी ने दिखाई इमानदारी

Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पर्स लौटाकर पुलिसकर्मी ने दिखाई इमानदारी
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के एक कर्मचारी ने मित्र पुलिस की भूमिका को चरितार्थ किया है। श्यामपुर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति का खोया पर्स उसे लौटा दिया, बताया गया कि पर्स में 12 हजार रुपये की नकदी और वीजा आदि महत्वपूर्ण कागजात थे। पुलिसकर्मी की इमानदारी की सभी ने खूब प्रशंसा की है। गुमानीवाला गली नंबर-6, केनाल मार्ग निवासी भगत सिंह रावत स्विजरलैंड में किसी होटल में कार्यरत हैं। इन दिनों वह अपने घर आए हुए हैं। बीते बृहस्पतिवार सुबह जब वह घर से अमितग्राम के लिए निकले, तो उनका पर्स रास्ते में कहीं गिर गया। पता चलने पर उन्होंने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास से संपर्क साधा। उन्होंने बताया कि पर्स में 12 हजार की विदेशी मुद्रा, वीजा, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम आदि था।

शुक्रवार को जब पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास के साथ रावत श्यामपुर चौकी पहुंचे और पर्स खोने का प्रार्थना पत्र दिया, तो वहां तैनात पुलिसकर्मी मनोज सागर ने उनसे पर्स के बारे में जानकारी ली। तसल्ली से जानकारी हासिल करने के बाद उन्होंने रावत को उनका खोया हुआ पर्स लौटा दिया। पुलिसकर्मी मनोज सागर ने बताया कि उन्हें अमितग्राम में पर्स सड़क पर पड़ा मिला था। भगत सिंह ने जैसे ही इमानदारी की मिसाल कायम करने पर पुलिसकर्मी को इनाम देने लगे तो मनोज ने यह कहकर इनाम स्वीकार नहीं किया कि यह तो हमारी ड्यूटी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास ने बताया कि भगत सिंह रावत शनिवार को 5100 रुपये की धनराशि से इमानदार पुलिसकर्मी को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed