{"_id":"5acf93f34f1c1b573e8b4d1f","slug":"152355327016-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल तकनीकी\/फील्ड कर्मचारी संगठन की मंडलीय बैठक में मांगों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन की मंडलीय बैठक में मांगों पर हुई चर्चा
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन की मंडलीय बैठक में विभिन्न जिलों से पहुंचे कर्मियों ने सातवें वेतनमान व मृत पदों को पुनर्जीवित करने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को संगठन के संरक्षक विनोद भट्ट की अध्यक्षता में पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन के मंडलीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें गढ़वाल मंडल के सभी जिलों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तक कर्मियों को सातवें वेतनमान के अवशेष का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बैठक में सरकार से मांग की गई कि विभाग की ओर जो पद मृत घोषित किए गए हैं, उन्हें शीघ्र पुनर्जीवित किया जाए। संगठन के मंडलीय अध्यक्ष भानु प्रसाद भट्ट ने बताया कि बैठक में उक्त मुद्दों के अलावा कर्मियों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा के बाद मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे शासन व प्रशासन को भेजा गया। इस मौके पर धनवीर सिंह नेगी, सुदीप रावत, श्रीप्रसाद भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट, सुनील रावत, मातबर बडियारी, हरीश थपलियाल व विक्रम सिंह रावत आदि ने विचार रखे।