{"_id":"5acb9e8f4f1c1b536b8b494a","slug":"152329384323-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यामंदिर श्रीकोट के 3 छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यामंदिर श्रीकोट के 3 छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट के तीन छात्रों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री के हाथों विद्यालय के छात्रों को सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
7 अप्रैल को देहरादून में आयोजित पं. दीनदयाल उत्कृष्ट सम्मान समारोह में सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज श्रीकोट के आदित्य घिल्डियाल, अमन नौटियाल व शिवम पंवार को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आदित्य घिल्डियाल को 21 हजार व हाईस्कूल मेरिट सूची में क्रमश 10वां व 11वां स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अमन नौटियाल और शिवम पंवार को 51-51 सौ की की धनराशि व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार स्वरूप दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल को भी सम्मानित किया गया।