फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ की लड़कियों में सेना में जाने की क्षमता: कोठियाल

पहाड़ की लड़कियों में सेना में जाने की क्षमता: कोठियाल

Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ की लड़कियों में सेना में जाने की क्षमता: कोठियाल
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

स्व. गुलाब चंद राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ समारोह में नाच गाने की धूम रही। लोक गायक प्रियंका तोमर, अज्जू तोमर और राजेंद्र बिष्ट के गीतों का जादू छात्रों के सिर चढ़ कर बोला। कलाकारों ने लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद्द और पद्मश्री अनिल जोशी, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के कर्नल अजय कोठियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल और आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित नेगी ने संयुक्त रूप से किया। रंगोली में अनीता ने बाजी मारी। मोनिका तोमर दूसरे और रोहित वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मेंहदी में मोनिका पहले, संध्या रावत दूूसरे और सरिता रावत तीसरे स्थान पर रहे। पद्मश्री अनिल जोशी ने छात्रों से पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर की पूरे विश्व मे अपनी एक अलग पहचान है। इसे दुनिया के सामने धरोहर के रूप में प्रस्तुत करने की जरूरत है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पहाड़ की लड़कियों में सेना में जाने की क्षमता है। उनकी संस्था यूथ फाउंडेशन बालिकाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का प्रशिक्षण दे रही है। बताया एक सप्ताह में डिग्री कालेज में कैंप आयोजित कर इच्छुक बालिकाओं को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल भारत चौहान मुन्ना राणा ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. सोहन लाल भट्ट ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन संजीव चौहान और अरविंद चौहान ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राधा भारती, छात्र संघ अध्यक्ष अंकित तोमर, महासचिव रविंद्र पंवार, टीकम सिंह, इंद्र सिंह नेगी, अनिल तोमर, दिलीप सिंह, अरविंद चौहान, चंदन चौहान, वरदावर चौहान, नरेंद्र तोमर, टिकम सिंह, रवि राजगुरू, प्रतीक्षा चौहान, ऐश्वर्या राणा, रोशनी, पुलमा चौहान, वीर सिंह, धीरज, अंकित तोमर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed