{"_id":"5ac930e14f1c1bc6618b61eb","slug":"15231346937-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर और ट्रक चालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर और ट्रक चालकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ट्रक-डंपर चालकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
- ओवरलोडिंग के नाम पर सप्लायर्स के शोषण का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर।
शिमला बाईपास से धर्मावाला तक डंपरों के संचालन की मांग को लेकर देवभूमि बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर्स एवं ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति ने ढालीपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। हड़ताल के चलते सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है।
समिति के अध्यक्ष अनिल पांडेय ने कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से ओवरलोडिंग के नाम पर बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई में लगे ट्रक-डंपर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर में दिनदहाड़े सीमेंट और सरिये से लदे ओवरलोड ट्रक और डंपर दौड़ते रहते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ओवरलोडिंग के नाम पर बिल्डिंग मटीरियर सप्लाई में लगे ट्रक-डंपर संचालकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे राज्यों से भी कई ओवरलोड वाहन दोपहर के समय ही शहर की सड़कों पर प्रवेश कर जाते हैं। लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस प्रशासन के दोहरे मापदंड को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताल के चलते धर्मावाला से कुल्हाल पुल तक सड़क के किनारे जगह-जगह वाहन खड़े रहे। प्रदर्शन करने वालों में असद आरफी, आसिफ उर्फ सानू, मदनपाल, माठू, निसार, गफूर, इकबाल अहमद, खालिद, गफ्फूर, किरणपाल, ओमपाल, नरेश, अनिल, कुरबान अली, दिलशाद, राजू तोमर, सतेंद्र, राजेश चौहान, जितेंद्र, मोहित, अमीर खान, वाजिद, सतीश, सुरेश, उमेद, बलजीत, बलवीर आदि शामिल रहे।