{"_id":"5ac9301f4f1c1bb5618b632a","slug":"152313449914-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था बनाने में व्यापारी करें सहयोग: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था बनाने में व्यापारी करें सहयोग: एसडीएम
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के तहत एसडीएम नरेंद्रनगर ने मुनिकीरेती और तपोवन क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से साफ-सफाई की व्यवस्था में जिला पंचायत और नगर पालिका का सहयोग करने की अपील की। साथ ही व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा। उन्होंने जाम की समस्या से निपटने के लिए व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। शनिवार देर शाम तपोवन स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने व्यापारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए व्यापारी जिला पंचायत और मुनिकीरेती नगर पालिका का सहयोग करें।
उन्होंने बदरीनाथ राजमार्ग और आंतरिक सड़कों पर सामान आदि रखकर अतिक्रमण करने वालों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने व्यापारियों से क्षेत्र में समय-सयम पर पेश आने वाली जाम की समस्या से निपटने के लिए सुझाव भी मांगे। मौके पर तपोवन के प्रधान सुरेश उनियाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष लेखराज भंडारी, भगवती प्रसाद भट्ट, वीरेंद्र गुसाईं, अमित भारद्वाज, राजेंद्र भंडारी, त्रिलोक भंडारी, शूरवीर सिंह, डा. जीएल अरोड़ा आदि मौजूद थे।