फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आवेदन करने पर ही मिली है मेरे बेटे को नौकरी

आवेदन करने पर ही मिली है मेरे बेटे को नौकरी

Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आवेदन करने पर ही मिली है मेरे बेटे को नौकरी
श्रीनगर। पूर्व सैनिकों या उनके आश्रितों को नियुक्ति देने के लिए बनाई गई संस्था उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड (उपनल) सेे बेटे को नियुक्ति दिए जाने मामले में विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे ने आवेदन किया था। इस पर उसे नियुक्ति मिली है। मैं विधान सभा अध्यक्ष हूं, इसलिए कुछ लोगों को तकलीफ हुई होगी।
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के बेटे पीयुष अग्रवाल की जल संस्थान पित्थूवाला जोन में उपनल के तहत सहायक अभियंता पद पर नियुक्ति दी गई है। इस संबंध में अमर उजाला के 7 अप्रैल के अंक में स्पीकर के बेटे की उपनल से नियम विरुद्ध नियुक्ति शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटा भी बेरोजगार था। उसने इंजीनियरिंग की थी। आवेदन करने के बाद ही नौकरी मिली है। मैं विधान सभा अध्यक्ष हूं, इसलिए कुछ लोगों को तकलीफ हुई है। नियम विरुद्ध नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपनल के अधिकारी ही बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed