{"_id":"5ac6883a4f1c1bd7618b5bc7","slug":"15229604467-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंकॉ कोटि भानियावाला को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंकॉ कोटि भानियावाला को मिलेगा उत्कृष्टता पुरस्कार
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/डोईवाला। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि भानियावाला को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार मिलेगा। शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय और मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा- 2017 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और सर्वोच्च परीक्षा फल देने वाले विद्यालयों को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून की ओर से पुरस्कृत किया जाना है। साल-2017 की परिषदीय परीक्षाओं में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटि भानियावाला की इंटर की छात्रा आयुषी पेटवाल ने मेधावी सूची में अपना नाम दर्ज कराया था।
विद्यालय का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल अन्य विद्यालयों की तुलना के दृष्टिगत सर्वोच्च आने पर पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। विद्यालय प्रधानाचार्य शशि मोहन उनियाल ने बताया कि शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम और छात्र-छात्राओं के टॉप करने पर विद्यालय को पुरस्कार के लिए चुना गया है। कहा कि उत्कृष्ट पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष रहे रविंद्र बैलवाल ने कहा कि बेहतर शैक्षिक माहौल होने के कारण विद्यालय में टापर्स निकल रहे हैं। इस दौरान विद्यालय से जुड़े दिंगबर थपलियाल, संपूर्ण थपलियाल, जगत सिंह असवाल, कैप्टन शूरवीर सिंह रावत, सीता रावत, जेपी उनियाल, कमलता तिवारी, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।