{"_id":"5ac688344f1c1bc2618b5c68","slug":"15229604417-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद नहीं हटाए तो जेसीबी से हटाएंगे खोखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद नहीं हटाए तो जेसीबी से हटाएंगे खोखे
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में अतिक्रमण कर रखे गए करीब 300 खोखों को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार शाम तक व्यापारियों को खुद ही खोखे हटाने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी भी दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को कंपाउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ कैंपस में घूमकर लाउड स्पीकर से खोखा व्यापारियों को चेतावनी दी। उन्होंने चेताया कि बृहस्पतिवार शाम तक वह खुद ही कंपाउंड को खाली कर दें।
ईओ ने बताया कि अपर आयुक्त ने बीते माह 19 मार्च को कैंपस के निरीक्षण में खोखा व्यापारियों को 15 दिन में कंपाउंड से स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक खोखा व्यापारी कंपाउंड में ही जमे हैं। ईओ के अनुसार अपर आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में व्यापारियों को चेतावनी जारी की गई है। पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस दौरान कर अधीक्षक निशात अंसारी आदि शामिल थे।
एसडीएम से मिले खोखा व्यापारी
ऋषिकेश। संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में खोखा डालकर व्यापार चलाने वाले दर्जनों व्यापारी बृहस्पतिवार को एसडीएम हर गिरि से मिले। एसडीएम से उनके व्यापार के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से व्यवस्था किए जाने तक उन्हें कैंपस से नहीं हटाने की मांग की। बताया कि तहसील और पालिका प्रशासन के ज्वाइंट सर्वे में 141 खोखा व्यापारियों को चिह्नित कर उन्हें पक्की दुकानें बनाकर दिए जाने का वायदा किया गया था। बताया कि इस बाबत नगर पालिका ने बोर्ड में प्रस्ताव भी पारित किया गया था। मौके पर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, रूकम सिंह पोखरियाल, हरि सिंह रांगड़, नंदकिशोर जाटव, जीतू मुखर्जी आदि मौजूद थे।