फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य सरकार अपनी विफलताओं के चलते टालना चाहती है निकाय चुनाव

राज्य सरकार अपनी विफलताओं के चलते टालना चाहती है निकाय चुनाव

Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार अपनी विफलताओं के चलते टालना चाहती है निकाय चुनाव

विज्ञापन
घाट। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार को कोसा। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य में जनता भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल में ही परेशान होने लगी है। ऐसे में जनता एक बार फिर कांग्रेस की ओर टकटकी लगाए देख रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी विफलताओं के चलते निकाय चुनाव टालना चाह रही है। पूर्व विधायक प्रो. जीतराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और मेहनत के बूते थराली विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्थन और सहयोग की अपील की। इस दौरान मनोज, कैलाश, अनुज, लक्ष्मण पंवार सहित कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, सुमंत तिवारी, नरेंद्र कठैत, संजय कंडेरी, मुकेश नेगी, देव सिंह नेगी, महिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह और पदमेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के चयन को लेकर हुई चर्चा
गैरसैंण। नगर पंचायत के चुनावों की रणनीति को लेकर आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रत्याशियों के चयन को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है, जिससे हाईकमान की ओर से घोषित होने वाले पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके। बैठक की अध्यक्षता कुंवर सिंह बिष्ट ने की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेश कुमार बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट, नगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, गौरव कुमार, पुष्कर कोलखी, हेमंत शाह, ललित नारायण शाह, पंकज गैडी और मनीष पंत आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed