{"_id":"5ac5389a4f1c1bce618b56f7","slug":"15228745276-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से निगम की बस बंद, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से निगम की बस बंद, लोग परेशान
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
टनकपुर-रोहड़ू के बीच संचालित परिवहन निगम की बस सेवा तीन माह से बंद पड़ी हुई है। लोगों को छोटे वाहनों में ओवरलोड होकर सफर करना पड़ रहा है। बस सेवा शुरू करने की मांग पर ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से परिवहन निगम के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में लोगों ने बताया कि बस सेवा के संचालन से हरिपुर, कोटी, छिबरो, सैंज, दमोग, टीकरधार, क्वानू, मीनस, अटाल, रिसाणू, अणु, प्लासू, त्यूनी समेत दो दर्जन गांव की आबादी को लाभ मिलता था, लेकिन अब बस सेवा के संचालन न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह छोटे वाहनों में ओवरलोड होकर सफर करने को मजबूर हैं। उन्हें जान जोखिम में डाल सफर करना पड़ता है। बस सेवा के संचालन से नेपाल से क्षेत्र में रोजी-रोटी की तलाश में आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलती थी। महाप्रबंधक परिवहन निगम दीपक जैन ने बताया कि शासन के निर्देश पर बस सेवा को बंद किया गया है। ज्ञापन भेजने वालों में अखिल भारतीय राष्ट्रीय गोरखा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बलराज थापा, रविंद्र चौहान, राम प्रसाद, अभी राम डोभाल, विष्णु पांडेय आदि के हस्ताक्षर हैं।