फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेडिकल कॉलेज में पीआरपी थेरेपी की मिलेगी सुविधा

मेडिकल कॉलेज में पीआरपी थेरेपी की मिलेगी सुविधा

Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पीआरपी थेरेपी की मिलेगी सुविधा
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अब त्वचा संबंधी रोगों का भी इलाज होगा। कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में जल्द पीआरपी (प्लेटलेट रिच प्लाज्मा) थेरेपी शुरू होने जा रही है। विदेशों में यह थेरेपी काफी महंगी पड़ती है। जबकि कॉलेज में यह रियायती दरों पर हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग में हेयर ट्रांसप्लांट उपकरण के बाद पीआरपी किट भी उपलब्ध हो गई है। पीआरपी थेरेपी अत्याधुनिक तकनीकी है। यूएसए में एक बार पीआरपी ट्रीटमेंट कराने का खर्चा 2700 डॉलर आता है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक डिमरी ने बताया कि विभाग में पीआरपी स्किन रिज्यूवेनरेशन (त्वचा कायाकल्प) किट उपलब्ध हो गई है। फिलहाल इसको डॉक्टर्स को सिखाने के लिए प्रायोगिक तौर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीआरपी थेरेपी से चेहरे की झुर्रियां साफ हो जाती हैं, जिससे आदमी फिर से जवान लगने लगता है। इसके अलावा जले के निशान, दाग या अन्य निशानों को इससे मिटाया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सीएम रावत ने बताया कि हेयर ट्रंासप्लांट और पीआरपी थेरेपी सुविधा संस्थान की काफी बड़ी उपलब्धि हैं। यह अभी सामान्यतया सभी निजी या सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध नहीं हैं। इन सेवाओं के नियमित रुप से शुरू होने पर लोगों को संबंधित रोगों के उपचार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed