{"_id":"5ac506f84f1c1bd5618b5771","slug":"15228618203-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठ की बुनियाद पर टिकी मोदी सरकार, जनता उखाड़ फेंकेगी: प्रीतम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठ की बुनियाद पर टिकी मोदी सरकार, जनता उखाड़ फेंकेगी: प्रीतम सिंह
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर में आयोजित कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के नेता केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। सरकार जनभावनाओं के विरुद्ध निकायों का सीमा विस्तार कर गांवों की एकता को तोड़ना चाह रही है। इस जनविरोधी सरकार को जनता आगामी निकाय चुनाव में जवाब देगी।
बुधवार को नगर में जनआक्रोश रैली निकाली गई इसके बाद टैक्सी स्टैंड पर जनसभा का आयोजन हुआ। जनसभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चमोली जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, बेस अस्पताल जैसी सुविधाएं पूर्व की कांग्रेस सरकार की देन है। केंद्र सरकार ने जनता को गुमराह किया अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली। निकाय चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। थराली विधायक प्रो. जीतराम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सिर्फ झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह करती आ रही हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र रावत और हरीश भंडारी आदि मौजूद थे।