फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य की बेहतरी को आगे आएं युवा : सीएम

राज्य की बेहतरी को आगे आएं युवा : सीएम

Mon, 02 Apr 2018 01:31 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
राज्य की बेहतरी को आगे आएं युवा : सीएम
ब्यूरो/डोईवाला। राज्य की बेहतरी के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। सरकार उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर बनाने, लिगांनुपात बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है। राज्य में सीपैट, निफ्ट और इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर आदि के बन जाने से रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला में भाजयुमो की ओर से आयोजित लीड इंडिया - मिलेनियम वोटर अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों नए मतदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की जो पहल की है, उससे राजस्व में इजाफा होना शुरू हो गया है। साल भर में उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने का उपलब्धिपूर्ण कार्य किया है। युवाओं के लिए पर्यटन आदि से नए रोजगार सृजन करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने युवाओं को अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि अनुशासित युवा देश के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका का निवर्हन कर सकता है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से युवाओं का तेजी से विकास हो रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन मेंडोली और डोईवाला मंडल अध्यक्ष रोहित क्षेत्री ने कहा कि युवा वर्ग राज्य की बेहतरी के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी, नवीन ठाकुर, ललित पंत, गौरव जोशी, मनीष नेगी, श्रवण प्रधान, दिनेश सजवाण, प्रेम पुुंडीर, संजय चमोली, संदीप नेगी, विनीत लोधी, परमिंदर सिंह बाउ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को दिलाया रोजगार का भरोसा
डोईवाला। भाजयुमो के मिलेनियम वोटर महाअभियान कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा मौजूद रहे। सीएम ने जहां युवाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया वहीं लोकसभा और निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले वोटरों को भाजपा की ओर आकर्षित किया। करीब आधे घंटे के संबोधन में सीएम ने युवाओं को रोजगार देने का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में यह लोग भी रहे मौजूद
डोईवाला। मिलेनियम वोटर महाअभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मनवर सिंह नेगी, कुुसुम कंडवाल, अनीता ममंगाई, अंशुल चावला, संपूर्ण रावज, मनीष नेगी, अंकित पांडे, नीलम सहगल, सचिन चमोली, मंदीप बजाज, गौरव जोशी, सोनू गोयल, हरीश गुसांई, शंकर पंवार, कुशल, विक्की, दीपक कुंमाई, संदीप नेगी, जयदीप, मनीष भंडारी, जीतेंद्र, मोहित, शिवम, प्रदीप धस्माना, कमल थापा, अमित शाह, राजकुमार, नितिन बडथ्वाल आदि भारी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed