{"_id":"5ac13ab54f1c1b99618b4ed8","slug":"152261292119-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा समग्र जनजागरण यात्रा का तीर्थनगरी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा समग्र जनजागरण यात्रा का तीर्थनगरी में स्वागत
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश । गंगा समग्र जन जागरण यात्रा रविवार को तीर्थनगरी पहुंची। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने तपोवन व त्रिवेणीघाट में यात्रा स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक मोहन सिंह रावत गांववासी के नेतृत्व में गंगा समग्र जन जागरण यात्रा रविवार को तीर्थनगरी पहुंची। इस दौरान त्रिवेणीघाट पहुंचने पर लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। बताया गया कि रविवार को यात्रा देवप्रयाग से शुरू हुई और व्यासी, कौड़ियाला, शिवपुरी, तपोवन, मुनिकीरेती, होते हुए त्रिवेणीघाट परिसर में पहुंची। यात्रा का विभिन स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर यात्रा के संयोजक मोहन सिंह रावत गांववासी ने बताया कि यात्रा बीते माह 27 मार्च को दो स्थानों गंगोत्री धाम से भागीरथी का जल कलश लेकर और बदरीनाथ से अलकनंदा का जल कलश लेकर एक साथ प्रारंभ हुई थी। दोनों यात्राओं का मिलन बीते शनिवार को देवप्रयाग के संगम पर हुआ। रविवार को यात्रा देवप्रयाग से तीर्थनगरी पहुंची। उन्होंने बताया कि जानजागृति यात्रा सोमवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर संपन्न होगी। गांववासी ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के प्रति लोगों को जागृत करना है।
बताया कि गंगा समग्र यात्रा विभिन्न प्रदेशों में आयोजित की जा रही है, इसी के तहत उत्तराखंड में भी यात्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, यात्रा के प्रदेश संयोजक डॉ. आदित्य गौतम, जिला संयोजक राजेश गौतम, शुभम संगल, पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, अनीता बहल, सरोज डिमरी, जितेंद्र अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, भगतराम कोठारी, अभिषेक भट्ट, राजू शर्मा, कपिल गुप्ता, संजय शास्त्री, पंकज गुप्ता, विवेक गोस्वामी, कपिल गुप्ता, अनीता ममगाईं, जयेंद्र रमोला, कृष्णकुमार सिंघल आदि मौजूद थे।