{"_id":"5ac1135e4f1c1bb4618b4ce8","slug":"15226028529-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं के हल करने के होंगे प्रयास: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं के हल करने के होंगे प्रयास: नेगी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। उत्तराखंड राजकीय जूनियर शिक्षक संघ के छठवें जिलास्तरीय अधिवेशन में शिक्षक संघ के चुनाव भी हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर मनोज शाह विजयी हुए। उन्होंने भुवन डिमरी को पराजित किया। मंत्री पद पर सुजान सिंह बुटोला ने दिगंबर गैड़ी को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश नैनवाल विजयी रहे।
तहसील के नंदा देवी कॉमन हाल में आयोजित अधिवेशन में संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक संघ के लिए गैरसैंण में कार्यालय निर्माण करने के लिए भूमि और धनराशि स्वीकृत करने की मांग की। अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की बात कही। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने स्वागत गान, सरस्वती वंदना सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अधिवेशन में शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही पिछले तीन सालों में संगठन की ओर से समस्याओं के निस्तारण के लिए किए गए प्रयासों को बताया गया। चुनावों में किशोर सिंह सजवाण, दलीप सिंह राणा और महेश गिरी पर्यवेक्षक की भूमिका में थे। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी, खंड शिक्षा अधिकारी शंकर राम आर्य, दिगंबर प्रसाद गैड़ी, त्रिलोक सिंह खत्री, भगवती प्रसाद, भुवन डिमरी, राजेंद्र कंसवाल, देवेंद्र चौधरी, विक्रम गुर्साइं, लक्ष्मण सिंह, बलदेव शाह और राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे।