{"_id":"5ac112794f1c1bd1618b4e8d","slug":"152260262217-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष ने किया स्मारिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष ने किया स्मारिका का विमोचन
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिका सभागार मेें आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिनचंद्र मैठानी ने स्मारिका पत्रिका का विमोचन किया। कहा कि स्मारिका में जहां बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के कार्यक्रमों का सचित्र समावेश है, वही पालिका की ओर से नगर में करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई है।
अपने में विभिन्न जानकारियों को समेटे नगर पालिका की ओर से प्रकाशित वार्षिक पत्रिका स्मारिका का रविवार को पालिका अध्यक्ष विपिनचंद्र मैठानी ने विमोचन किया। इस मौके पर मैठानी ने पत्रिका में प्रकाशित सभी विषय वस्तु पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उनके पांच साल के कार्यकाल के अंतिम वर्ष के बैकुंठ चतुर्दशी मेले पर निकाली गई यह स्मारिका मेले के प्रचार-प्रसार के साथ ही हमारी सभ्यता व संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगी। पालिका अध्यक्ष मैठानी ने कहा कि स्मारिका के माध्यम से हर वर्ष लोगों तक विभिन्न जानकारियां पहुंचाई जाती रही है, जिसमें नगर के ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व सामाजिक महत्व के साथ ही नगर में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इस मौके पर पत्रिका के संपादक अखिलेश चंद्र चमोला ने भी पत्रिका के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सभासद विजय लक्ष्मी रतूड़ी, गीता शुक्ला, रामेश्वरी देवी व मनोज कुमार आदि शामिल थे।