{"_id":"5ac1126d4f1c1bb6618b4f87","slug":"152260261019-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के लिए आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के लिए आंदोलन जारी
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन में ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश के लोगों की भावना गैरसैंण राजधानी के पक्ष में है। ऐसे में सरकारें सिर्फ अपने निहित स्वार्थ के लिए जनता की मांग को दरकिनार कर गैरसैंण को हाशिए पर डाल रही है। धरना देने वालों में खंसर की महेशी देवी और निगलाणी की विशाली देवी शामिल थी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, महामंत्री धनीराम, लक्ष्मण पंवार, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, कमला पंवार, वीरेंद्र विष्ट, कुंवर सिंह पंवार, जसवंत सिंह, मंजू विष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत, पूरन सिंह नेगी, साधना देवी आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।