फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना

डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना

Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से क्षतिग्रस्त सिंचाई योजना
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की हीलाहवाली के चलते डावड खड्ड-कोटी सिंचाई योजना बीते डेढ़ माह से बंद पड़ी है। इसके चलते खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फसलें खेतों में खड़े-खड़े सूखने लगी है।
एक दशक पूर्व सिंचाई निर्माण खंड अंबाड़ी ने डावड खड्ड से गांव तक करीब आठ किमी लंबी सिंचाई पाइप लाइन का निर्माण किया। लेकिन वर्तमान में यह योजना जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसके चलते खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। काश्तकार गजेंद्र सिंह, माया सिंह, करम सिंह, मिंटू आदि का कहना है कि इन दिनों काश्तकारों ने खेतों में आलू, मटर, टमाटर, अदरक, गेहूं, प्याज, धनिया, लहसुन की फसल लगाई हुई है, लेकिन योजना के चालू न होने से पूरी खेतीबाड़ी बारिश पर निर्भर हो कर रह गई है। सही मात्रा में पानी न मिलने से फसल की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। सूरज की तपिश में फसल झुलस रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी विभाग क्षतिग्रस्त लाइन की सुध नहीं ले रहा है। कहा यदि शीघ्र योजना शुरू नहीं होती तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएन राय ने बताया की मामले में संबंधित सहायक अभियंता को निर्देशित कर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed