फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राफ्टिंग प्वाइंट्स पर मिलेंगी जनसुविधाएं

राफ्टिंग प्वाइंट्स पर मिलेंगी जनसुविधाएं

Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
राफ्टिंग प्वाइंट्स पर मिलेंगी जनसुविधाएं
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए है। जिससे राफ्टिंग के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का समाना नहीं करना पड़ेगा।
एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने बृहस्पतिवार को कौड़ियाला-मुनिकीरेती राफ्टिंग जोन में एंट्री और एंडिंग प्वाइंट्स तक बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से संपर्क मार्ग निर्माण, पर्यटकों के लिए शौचालयों, चेंजिंग रूम आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों का मौका मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों की पार्किंग के लिए भी जगह की तलाश की।
विज्ञापन

एसडीएम के मुताबिक पर्यटकों को राफ्टिंग के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है। इसका जिम्मा गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति को सौंपा गया है। बताया कि समिति व्यवस्थाएं जुटाने के लिए प्रत्येक पर्यटक से 20 रुपये शुल्क वसूलती है, जो कि समिति की ओर से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी में बने चेकपोस्ट पर लिया जा रहा है। छह माह में करीब 15 लाख रुपये का राजस्व पर्यटकों से अर्जित किया जा चुका है, जिसे सुविधाओं पर व्यय के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed