{"_id":"5abbcc5b4f1c1b582a8b45f4","slug":"15222572488-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी ाजधानी की मांग को लेकर महापंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी ाजधानी की मांग को लेकर महापंचायत आज
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर राजधानी निर्माण संघर्ष समिति का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। वहीं समिति ने राजधानी आंदोलन के मामले में 29 मार्च (बृहस्पतिवार) को होने वाली महापंचायत की तैयारियां तेज कर दी हैं।
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे चौखुटिया के पूरन सिंह मेहरा और खंसर के गोविंद सिंह बिष्ट का अनशन चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अनशनकारियों ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर समिति की ओर से बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से वार्ता कर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। नारायण सिंह ने बताया कि महापंचायत में आंदोलन के लिए अग्रिम रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। बुधवार को अनशन के समर्थन में कमला पंवार, कृष्णा नेगी, वीरेंद्र सिह, लक्ष्मण पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत और जसवंत सिंह आदि बैठे।