{"_id":"5aba7db64f1c1b54408b52e1","slug":"152217157910-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों में हड़ताल, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों में हड़ताल, ग्रामीण परेशान
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग/थराली। ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थ व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाली सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ग्रामीणों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। साधन सहकारी समितियों के सचिव और आंकिक कर्मी पिछले 19 फरवरी से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीण अब्ब्ल सिंह गुसांई, दिलवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, बलवंत सिंह, भवान सिंह आदि ने कहा कि बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते किसानों को न तो ऋण मिल पा रहा है, और न ही जमा धनराशि का भुगतान हो रहा है। रोजगार गारंटी, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन आदि का भुगतान नहीं होने से निर्धन ग्रामीणों समस्या से जूझना पड़ रहा है। जबकि कर्णप्रयाग के कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, हरीश सती, विनोद डिमरी आदि ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दो माह से सहकारी समितियों के कर्मचारियों की उचित मांगों के निराकरण की दिशा में प्रयास नहीं करने से इसका खामियाजा निर्धन ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।