{"_id":"5aba7bf14f1c1b8f778b7c48","slug":"152217112519-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी ज्ञान और ध्यान पर जोर देने के साथ समस्यओं पर भी करें गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी ज्ञान और ध्यान पर जोर देने के साथ समस्यओं पर भी करें गौर
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आम आदमी पार्टी के विधान सभा प्रभारी नवीन प्रकाश नौटियाल ने क्षेत्र में व्याप्त दूषित पेयजल की समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती पर निशाना साधा है। कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से अलकनंदा नदी में ना के बराबर पानी है। वहीं नदी में गंदगी फैलने से नदी का जल दूषित हो चुका है।
मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में आप के विधानसभा प्रभारी नवीन प्रकाश नौटियाल ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण से सुपाणा से श्रीनगर तक अलकनंदा नदी में ना के बराबर पानी है, जिस कारण नदी के इस भाग में गंदगी जमा होने से जलीय जीव भी समाप्त हो चुके है। नौटियाल ने केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छा होता कि मंत्री मंदिरों में ज्ञान ध्यान के साथ ही लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देते। कहा कि दूषित जल से मुक्ति दिलाएंगे तो नर व नारायण भी मिलेंगे। नौटियाल ने मंत्रियों के धार्मिक दौरों पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्रियों के इन दौरों से अधिकारी उनकी सेवा में लगे रहते है, जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण भी समय पर नही हो पा रहा है। इस मौके पर बैठक में नवीन चमोली, दीपांशु, राजेंद्र कुमार, सुरेश रावत, मनोज कुमार, योगेंद्र आदि मौजूद थे।