{"_id":"5aba7bdf4f1c1b2b4e8b4922","slug":"15221711062-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया जुलूस-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के निर्माण की मांग पर ग्रामीणों ने किया जुलूस-प्रदर्शन
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। स्वीकृत सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ पीएमजीएसवाई और लोनिवि के दफ्तर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया।
विकास खंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सड़के तो स्वीकृत है, लेकिन इनका निर्माण नहीं हो सका। मंगलवार को भदूड़ा, शरणाचांई, संगूड़ और गंजेड़ गांव के ग्रामीणों ने पोखरी बाजार में जुलूस -प्रदर्शन कर पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों के सम्मुख प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों का निर्माण कार्य न होने से उन्हें मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। लोनिवि कार्यालय परिसर में हुई सभा में सीपीआई के राज्य सचिव आनंद सिंह राणा, भदूड़ा गांव के प्रधान राकेश रावत और प्रधान भगवती जोशी ने कहा कि शरणाचाई-त्रिशुला (14 किमी) की डीपीआर वर्ष 2010 में बन गई थी। वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है, लेकिन अभी तक भी सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। सिरोपाणी-गंजेड़ (दो किमी) और गोगनापाणी-भदूड़ा (5 किमी) सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर त्रिशुला प्रधान राजबर लाल, दिग्पाल सिंह राणा, नरेंद्र सिंह, मीना देवी, विनीता, कांता, दीपा, सोभन सिंह, नंदन सिंह आदि मौजूद थे।