{"_id":"5ab686644f1c1b2c678b473c","slug":"15219116536-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षको की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षको की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेेजी और गणित के खाली पड़े पदों पर प्रवक्ताओं पर तैनाती की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार और उपाध्यक्ष प्रीतम रावत के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर से लेकर बाजार तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिनों तक महाविद्यालय में धरना दिया। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने शनिवार को बाजार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में करीना, सलौनी, अजय, अमित, सूरज आदि शामिल थे। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जेसी घिल्डियाल ने बताया कि महाविद्यालय में अंग्रेेजी और गणित विषयों में प्रवक्ताओं की तैनाती 26 मार्च को हो सकती है। लिहाजा छात्र-छात्राएं तय समय सारणी के अनुसार कक्षाओं में रहना सुनिश्चित करें। ताकि पठन पाठन सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा सके।