{"_id":"5ab533204f1c1ba2238b6d37","slug":"15218247999-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारियों पर मुकदमा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारियों पर मुकदमा!
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। पिछले दो दिनों से नैनीताल हाईवे को जाम करने के मामले में स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के आंदोलनकारियों पर मुकदमा दर्ज होने की चर्चा है। हालांकि किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
बता दें कि स्थायी राजधानी की मांग और पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों को जबरन उठाए जाने के विरोध में आंदोलनकारियों ने बुधवार को नैनीताल हाईवे पर जाम लगाया था। बृहस्पतिवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारियों ने नैनीताल हाईवे पर पूरे दिन धरना दिया। इस दौरान जाम लग गया और पुलिस को बल प्रयोग कर आंदोलनकारियों को हटाना पड़ा। शुक्रवार को यह चर्चाएं तेज रही कि आंदोलकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और सत्र के चलते पुलिस द्वारा इसे गोपनीय रखा गया है। हालांकि गैरसैंण के थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने मुकदमा दर्ज करने की बात को खारिज किया है।