फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वर्ल्ड बैंक की सहायता से बुझेगी प्यास

वर्ल्ड बैंक की सहायता से बुझेगी प्यास

Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड बैंक की सहायता से बुझेगी प्यास
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई।
नगर पंचायत की करीब 35 हजार की आबादी को अब प्यास बुझने की उम्मीद जगी है। पंचायत क्षेत्र में वर्ल्ड बैंक की सहायता से पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे टीम घर-घर जाकर लोगों से पानी की गुणवत्ता के बारे में पूछेगी। जिसके बाद क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार को सर्वे कार्य को लेकर एसडीओ एके सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टीम के सदस्यों के आईडी देखकर ही कोई जानकारी दें।
चार दशक पूर्व सेलाकुई के लिए पेयजल लाइन बिछाई गई थी। तब क्षेत्र की आबादी 2 हजार थी लेकिन औद्योगिक क्षेत्र बनने के साथ ही क्षेत्र में आबादी का तेजी से विस्तार हुआ। वर्तमान में पंचायत क्षेत्र की आबादी 35 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। ऐसे में यहां अक्सर पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही पानी की दिक्कत बढ़ जाती है। जिसके चलते अब जल संस्थान यहां पर वर्ल्ड बैंक की सहायता से नई पेयजल लाइन बिछाने जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि पेयजल लाइन बिछाने से पूर्व पानी की गुणवत्ता को लेकर सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि कहां से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed