{"_id":"5ab0265c4f1c1bab758b6569","slug":"152149384618-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : निजी वाहनों का नहीं होगा व्यावसायिक इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : निजी वाहनों का नहीं होगा व्यावसायिक इस्तेमाल
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेेश। चारधाम यात्रा में परिवहन व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए अपर आयुक्त ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यात्रा में रोटेशन की बसों के संचालन और संख्या की स्थिति का फीडबैक लिया। इसके साथ ही नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों को बस ट्रांजिट कंपाउंड में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। सोमवार को नगर पालिका के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति और हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों समेत संभागीय परिवहन विभाग, राज्य परिवहन निगम, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक की। अपर आयुक्त ने समिति से चारधाम यात्रा के लिए निजी परिवहन कंपनियों के संयुक्त बेड़े में शामिल होने वाली बसों की संख्या की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने संभागीय परिवहन विभाग को मुनिकीरेती स्थित भद्रकाली और अन्य स्थानों पर चैकपोस्ट में यात्रा पर जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। राज्य के बॉर्डर पर भी बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रा वाहनों का पंजीकरण कराने के लिए कहा है। उन्होंने यात्रा में निजी वाहनों के व्यवसायिक इस्तेेमाल पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों को चैकपोस्ट पर निजी वाहनों के परमिट के पीछे मुहर लगाने के निर्देश दिए, जिससे दोबारा यात्रा पर जाने पर निजी वाहन को पकड़ा जा सके। पुलिस को यात्रा के दौरान वाहनों में खाना बनाने के साजो-सामान खासकर सिलेंडर के प्रयोग को रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्यटन विभाग के माध्यम से संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में यात्रा मार्गों की स्थिति की जानकारी के लिए साइन बोर्ड चस्पा करने को कहा। अपर आयुक्त ने नगर निकाय को यात्राकाल में बस ट्रांजिट कंपाउंड के साथ ही शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर आरटीओ देहरादून सुधांशु गर्ग, उपजिलाधिकारी हर गिरि, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, एआरटीओ ऋषिकेश डॉ. अनीता चमोला, उत्तराखंड परिवहन निगम के एजीएम पीके भारती, अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ हरिद्वार सुरेंद्र कुमार, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रभारी मदन कोठारी, कुंवर सिंह रावत, मनोज ध्यानी, प्यार सिंह गुनसोला, शूरवीर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
यात्रा मार्गों पर नहीं लगेंगे भंडारे
अपर आयुक्त हरक सिंह रावत प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर चारधाम यात्रा के दौरान कोई भंडारा नहीं लगाया जाएगा। कहा कि जिला प्रशासन भी भंडारा लगाने वालों को इसकी अनुमति नहीं देगा। यात्रा मार्गों पर भंडारा लगने से अक्सर रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
रोडवेज कार्यालय के बाहर बनेगा टीनशेड
संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में संचालित परिवहन निगम के अस्थायी बस अड्डे में डिपो कार्यालय के बाहर टीनशेड की व्यवस्था करने के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए हैं। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से शीघ्र टीनशेड का निर्माण कराने के लिए कहा है।
रोडवेज की नियमित बसों को न छेड़ें
अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने बैठक में पर्वतीय रूटों पर संचालित परिवहन विभाग की बसों को नियमित रखने के लिए कहा है। उन्होंने यात्रा में बसों की कमी होने पर अन्य रूटों पर संचालित होने वाली निगम की बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पहाड़ी रूट की बसों को यात्रा में लगाने से लोकल यात्रियों को दिक्कत आ सकती है।
लाउडस्पीकर लगाने के निर्देश
संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड में चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए नगर पालिका को लाउडस्पीकर लगाने के लिए कहा गया है। अपर आयुक्त हरक सिंह रावत ने बताया कि इससे यात्रियों को बसों की स्थिति की नियमित जानकारी मिल सकेगी। उन्हें बसों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
अवैध शराब बिक्री का मामला भी उठा
ऋषिकेश। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त के सामने संयुक्त रोटेशन से जुड़े प्रतिनिधियों ने बस ट्रांजिट कंपाउंड क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। कहा कि उनकी बसों के ड्राईवर खोखों में बिकने वाली शराब को पीकर दिन में ही नशे में हो जाते हैं। लिहाजा, ऐसा ही चलता रहा, तो चारधाम यात्रा में बसों का संचालन मुश्किल हो जाएगा। इस पर अपर आयुक्त ने सीओ वीरेंद्र सिंह रावत को सघन चेकिंग अभियान चलाकर इस प्रकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।