{"_id":"5aad7d9a4f1c1b8e778b6275","slug":"15213195701-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर ने गंगा तट पर लगाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहिद कपूर ने गंगा तट पर लगाया ध्यान
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। हिंदी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के शूटिंग शेड्यूल के तहत शनिवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर पर कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म की शूटिंग के लिए पहली बार शाहिद कपूर शनिवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान शाहिद कपूर को एक झलक पाने को प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटी रही, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने प्रशंसकों को उनके करीब जाने से रोक दिया। शनिवार को अपराह्न के समय अभिनेता शाहिद मुनिकीरेती से नाव द्वारा स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट पर शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे।
शाम के समय स्वर्गाश्रम स्थित नावघाट पर बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग के दौरान लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज के बीच फिल्म के मुख्य स्टार कास्ट अभिनेता शाहिद कपूर पर गंगा किनारे दृश्य फिल्माया गया। सीन में शाहिद गंगा के किनारे ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं। इससे पूर्व फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह के निर्देशन में दोपहर के समय परमार्थ निकेतन के मुख्य द्वार पर फिल्म सह अभिनेता दिव्यांशु व्यास पर सीन सूट किए गए। फिल्म यूनिट की ओर से बताया गया कि रविवार को स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विभिन्न लोकेशंस में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।