{"_id":"5aabfa654f1c1b4d0a8b53a0","slug":"15212204434-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में राजधानी के लिए जारी रहा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में राजधानी के लिए जारी रहा आंदोलन
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में शुक्रवार को भी अनशन जारी रहा। अनशन पर बैठे रणजीत शाह और महावीर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार गैरसैंण के लिए उचित निर्णय नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान समिति ने सीएम को ज्ञापन भेजकर तहसील प्रशासन के निलंबन की मांग की।
रामलीला मैदान में आयोजित धरने के दौरान समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान तहसील प्रशासन ने आंदोलनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला आंदोलनकारियों के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। ऐसे में प्रशासन के आला अधिकारियों का निलंबन शीघ्र किया जाना चाहिए। आंदोलन के समर्थन में धरना देने वालों में जसवंत सिंह, देवेंद्र, राम प्रसाद उप्रेती, वीरेंद्र जोशी, पूरन सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद, कमला पंवार, मंजू विष्ट, लक्ष्मण खत्री, गौरव शाह, पुरुषोत्तम असनोड़ा, नंदन नेगी, धनीराम तथा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह, हरीश चंद्र, शरत सिंह आदि मौजूद रहे।