{"_id":"5aa6b55a4f1c1bc4758b5059","slug":"152087508313-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की मध्यस्थता में सोमवार को टीएचडीसी के अधिकारियों और हेलंग गांव के परियोजना प्रभावितों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। प्रभावितों ने स्थानीय युवाओं को स्थायी रोजगार देने, सड़क और चारापत्ती का लाभ दिए जाने की मांग पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर परियोजना स्थल पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है, जबकि टीएचडीसी के अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को उच्च अधिकारियों की सम्मुख रखा गया है। जल्द ही मामले में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तहसील सभागार में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से गांव के 17 मजदूरों को स्थायी नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई जा रही है। टीएचडीसी के अधिकारियों ने हेलंग गांव को सड़क से जोड़ने की बात कही थी, साथ ही ग्रामीणों को चारापत्ती का लाभ देने पर भी सहमति बनी थी, लेकिन आज तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश लाल टम्टा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक आरडी भट्ट ने कहा कि ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई चल रही है। ग्रामीणों को समझौते के मुताबिक परियोजना में रोजगार दिया गया है। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी और ग्रामीण आपस में वार्ता कर मामले का हल निकालें। इस मौके पर कुलदीप थपलियाल, एचडी पंत, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू लाल, वन सरपंच प्रदीप भंडारी, महावीर बिष्ट, गुरदीप लाल आदि मौजूद थे।