फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहाड़ी टूटने से दहशत में आए झलिया गांव के लोग

पहाड़ी टूटने से दहशत में आए झलिया गांव के लोग

Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी टूटने से दहशत में आए झलिया गांव के लोग
देवाल। ब्लाक का दूरस्थ गांव झलिया भूस्खलन की चपेट में आ गया। यहां पहाड़ी से शनिवार रात को भूस्खलन होने से गांव के 20 से अधिक परिवारों ने गांव छोड़ छानियों में शरण ली। ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन ने कर्मियों की टीम झलिया के लिए रवाना कर दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह दानू ने बताया कि वर्ष 2013 से झलिया गांव के पास की पहाड़ी पर भूस्खलन से कई मकानों में दरारें आ गई थीं। तब से ग्रामीण लगातार गांव को विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की मांग नहीं सुनी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को करीब 10 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरा और बलवंत सिंह और खीम के घरों में घुस गया। दोनों घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही भूस्खलन से कई मकानों में दरारें भी हैं। घरों में मलबा घुसने से गांव के सभी 20 से अधिक परिवारों ने गांव छोड़ करीब एक किमी दूर लेटीखाल तोक में बनी छानियों में शरण ली। जिला पंचायत सदस्य दानू ने बताया कि गांव में नुकसान की जानकारी और खतरे को देखते हुए प्रशासन को सूचना दे दी गई है। साथ ही प्रशासन से प्रभावितों की मदद करने की मांग की गई है। दूसरी ओर तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कर्मियों की टीम झलिया के लिए रवाना कर दी गई है। गांव सड़क से 20 किमी पैदल होने की वजह से वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed