{"_id":"5aa4404e4f1c1bb1758b4b08","slug":"152071404410-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार योग जिज्ञासुओं ने देखी चौरासी कुटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार योग जिज्ञासुओं ने देखी चौरासी कुटिया
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। तीर्थनगरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दौरान करीब डेढ़ हजार से अधिक देसी विदेशी योग जिज्ञासुओं, साधकों व पर्यटकों ने भावातीत ध्यान योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की तपस्थली (चौरासी कुटिया) के दर्शन किए व भ्रमण किया। इनमें भारतीयों के मुकाबले विदेशी मेहमानों की संख्या अधिक रही।
बीती एक मार्च से तीर्थनगरी में दो स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किए गए थे। इनमें राज्य सरकार की ओर से मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन के गंगा रिसॉर्ट विश्रामगृह में एक से आठ मार्च तक जबकि स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में एक से सात मार्च तक इंटरनेशनल योगा वीक का आयोजन किया गया। इनमें भाग लेने वाले देसी-विदेशी साधकों और तीर्थ दर्शन, गंगा स्नान को आए सैलानियों ने स्वर्गाश्रम स्थित महर्षि महेश योगी की तपस्थली शंकराचार्यनगर (चौरासी कुटिया) का भ्रमण किया। इन आठ दिनों में 793 विदेशियों और 747 भारतीयों ने कुटिया में नि:शुल्क प्रवेश किया।
कब कितने पर्यटक पहुंचे
शुल्क सहित प्रवेश
जनवरी-
भारतीय-1443
विदेशी-67
फरवरी-
भारतीय-1409
विदेशी-450
योग महोत्सव के दौरान नि:शुल्क प्रवेश
सरकारी महोत्सव के प्रतिभागी
1 मार्च-विदेशी 4, भारतीय 4
2 मार्च -विदेशी 82,भारतीय 6
3 मार्च-विदेशी 83 विदेशी, भारतीय 69
4 मार्च-विदेशी 48, भारतीय 125
5 मार्च विदेशी 57, भारतीय 227
6 मार्च विदेशी 51,भारतीय 96
7 मार्च विदेशी 18, भारतीय 64
(परमार्थ निकेतन के महोत्सव के प्रतिभागी-450 विदेशी, 156 भारतीय)