फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   व्यवहार में लाने से समृद्घ होंगी लोक भाषाएं

व्यवहार में लाने से समृद्घ होंगी लोक भाषाएं

Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
व्यवहार में लाने से समृद्घ होंगी लोक भाषाएं
ब्यूरो/ऋषिकेश। मायाकुंड स्थित निशुल्क उड़ान स्कूल में गढ़वाल महासभा के सहयोग से निर्माता- निदेशक रज्जी गुसाईं के निर्देशन में तैयार किए गए चार वीडियो अलबम का लोकार्पण किया गया। गीतों को गायक धूम सिंह रावत, वीरेंद्र राजपूत, आकांक्षा रमोला व सोनिया आनंद रावत ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मन रंगीली, धूम मची पहाड़ मा, ऐ सौंजड्या व घुमू दाज्यू गीत का मिस उत्तराखंड 2017 शिवांगी शर्मा ने विधिवत लोकार्पण किया। गुसाईं ने बताया कि गढ़वाली गीतों के माध्यम से युवाओं को अपनी बोली भाषा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस दौरान मिस उत्तराखंड शिवांगी शर्मा व गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने युवाओं से अपनी बोली-भाषा को आम बोलचाल में अधिकाधिक उपयोग में लाने की अपील की है। बताया कि इससे हमारी लोकभाषाएं समृद्ध होगी।
विज्ञापन

डॉ. नेगी ने लोकभाषाओं को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई है। इस दौरान नन्हे मुन्हे स्कूली बच्चों ने मेरी गाजणा व चैता की चैत्वाली गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। यहां लक्ष्मी सजवाण, अनीता ममगाईं, जयेंद्र रमोला, राजकुमार अग्रवाल, गायक धूम सिंह रावत, राकेश मियां, नवीन मोहन, मोहन शर्मा, सरोजनी थपलियाल, कुसुम जोशी, माया घले, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, उत्तम सिंह असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको किया सम्मानित
कार्यक्रम में गढ़वाल महासभा की ओर से मिस उत्तराखंड शिवांगी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। महासभा ने अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए अभिनेत्री गीता उनियाल व मीनू उनियाल जबकि खेल के क्षेत्र में आरसी भट्ट, वहिद अहमद, जितेंद्र बिष्ट और सुखदेव बडोनी को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed